फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में मरीजों की और होगी फजीहत

Tue, 07 Jan 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव से वार्ता के आश्वासन बाद राजधानी देहरादून में लैब टेक्नीशियनों ने संपूर्ण कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


सिर्फ ओपीडी कार्य बहिष्कार
मंगलवार से वे इमरजेंसी और इंडोर के मरीजों की पैथोलोजिकल जांचें करेंगे। सिर्फ ओपीडी कार्य बहिष्कार करेंगे। सोमवार लैब टेक्नीशियनों के सामूहिक अवकाश और उपवास के कारण मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ा।

नर्सों के कार्य बहिष्कार के कारण सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों कीे ठीक से देखभाल नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


नर्स पहले से ही सुबह और रात की शिफ्ट में कार्य बहिष्कार पर हैं। इससे मरीजों का दो शिफ्टों में आपरेशन नहीं हो पा रहा है। सिर्फ दोपहर की शिफ्ट में ही सर्जरी हो पाती है। इसके अलावा कुछ मरीजों की रात की दवा की खुराक छूट जा रही है।

मरीज बैरंग लौट गए
सोमवार को लैब टेक्नीशियन पूरे दिन धरने पर बैठे और उपवास रखा। लैब मरीज जांच के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कुछ मरीज तो जांच कराने के लिए निजी पैथालाजी चले गए, लेकिन कुछ मरीज बैरंग लौट गए। लैब खाली पड़े हुए थे।

लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को प्रमुख सचिव से उनकी वार्ता होनी है। इसको देखते हुए आपातकालीन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अगर वार्ता सफल रही तो हड़ताल कल से खत्म हो जाएगी। दूसरी ओर दून और अन्य सरकारी अस्पतालों के डाक्टर काला फीता लगाकर काम रहे हैं।

हाईकोर्ट का निर्देश देख लेंगी नर्सें निर्णय
हड़ताल के संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश के बावत नर्सें मंगलवार को निर्णय लेंगी। उत्तराखंड नर्सेस संघ की प्रवक्ता लक्ष्मी पुनेठा ने बताया कि उनका एक प्रतिनिधि नैनीताल गया है। अगर हाईकोर्ट का निर्देश होगा तो आंदोलन खत्म कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें