फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अगले हफ्ते से पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ जाएगा पाला, यहां पड़ेगी कोहरे की मार

Wed, 22 Nov 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पाले से पटे खेत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अगले हफ्ते से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में रात को पाला अधिक पड़ेगा। वहीं ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर भी ज्यादा दिखेगा। 25 नवंबर के बाद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ठंडक और ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ठंड बढ़ जाती है। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगती है। नवंबर के अंत में होने वाली हल्की बारिश के बाद ठंडक में इजाफा हो जाता है। इस वर्ष भी प्रदेश के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इन चार इलाकों में कोहरे की मार

demo pic
वहीं, निचले इलाकों में भी तापमान काफी कम हो गया है। राजधानी दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान औसत से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर नवंबर अंत तक तापमान सामान्य से कम हो जाता है। इस वर्ष कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में कमी आई है।

मैदानी क्षेत्रों में हालांकि तापमान सामान्य से कुछ ही कम है। 25 नवंबर के बाद इसमें तेजी से कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व देहरादून के मैदानी इलाकों में कोहरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें