फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अचानक बदला मौसम, चारों धामों में हुई जोरदार बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा

Tue, 11 Dec 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से मनुस्यारी सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में करीब दो घंटे तक हिमपात हुआ।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर को आसमान में बादल छाने से बारिश के आसार बने। देर शाम को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि खरसाली क्षेत्र में बर्फ की हल्की फुहारें व सुक्की हर्षिल क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की सूचना है। उत्तरकाशी मुख्यालय सहित घाटी वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

चमोली में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया

वहीं, चमोली में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ के साथ ही माणा और नीती घाटियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, खलियाटॉप, कालामुनि और अन्य चोटियों पर हिमपात के बाद पिछले दो तीन दिन से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 

 

आज हल्की बारिश का अनुमान

प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार लगभग सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ गिरने का भी अनुमान है। 

वहीं राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 से 12 दिसंबर के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
विज्ञापन

चोटियों पर हिमपात के बाद मुनस्यारी में गिरा तापमान

मुनस्यारी/पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से मुनस्यारी सहित आसपास के स्थानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, खलियाटॉप, कालामुनि और अन्य चोटियों पर हिमपात के बाद पिछले दो तीन दिन से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

जिला मुख्यालय में सुबह-शाम अधिकतम तापमान सात और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उच्च हिमालयी क्षेत्र सहित कुछ अन्य हिस्सों में दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें