फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर दून में भी फ्री वाई-फाई

Fri, 10 Apr 2015 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर अब देहरादून के नगर क्षेत्र में रहने वाले स्कूली और कॉलेज जाने वाले छात्रों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


गाने, फिल्म, वीडियो हो या कोर्स मैटीरियल, नगर निगम आइए और जमकर डाउनलोड कीजिए। मई, जून और जुलाई तक डाउनलोडिंग पूरी तरह फ्री होगी और सुविधा भी 4-जी है।

इसके बाद हर दिन 15 मिनट का समय फ्री डाउनलोडिंग के लिए दिया जाएगा। नगर निगम और एक कम्यूनिकेशन कंपनी का इस संबंध में करार हुआ है।

वाई-फाई के इस जमाने में देहरादून में ऐसा कोई स्थान नहीं, जहां पर छात्रों को फ्री वाई- फाई की सुविधा मिलती हो। जबकि बिहार की राजधानी पटना पूरी वाई-फाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

कई कम्यूनिकेशन कंपनियों से साधा संपर्क

दिल्ली के कई क्षेत्रों में वाई-फाई जोन हैं। वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तो चुनावी घोषणापत्र में ही ये महत्वपूर्ण वायदा था। उधर, नगर निगम ने इस संबंध में कई कम्यूनिकेशन कंपनियों से संपर्क साधा।

मेयर विनोद चमोली ने बताया कि एक कम्यूनिकेशन कंपनी ने प्रस्ताव दिया है। उससे कुछ ही दिनों में करार कर लिया जाएगा। मई से वाई-फाई सुविधा शुरू हो जाएगी। यह सुविधा सबके लिए फ्री रखी गई है।

इसके लिए कंपनी को कोई पैसा नहीं देना है। तीन माह के बाद प्रत्येक दिन 15 मिनट का वाई-फाई फ्री मिलेगा। अगले साल मार्च 2016 से कंपनी बिल देगी। इसके बाद जो कर्मचारी अपना वाई-फाई कार्ड बनाएगा, वही इस सुविधा का लाभ ले सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें