फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों से घिर गए 'बापू', कोई तो बचाओ

Fri, 10 Apr 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गांधी चौक को हृदय स्थल कहा जाता है। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी है।
विज्ञापन


खास मौकों पर यहां कई आयोजन होते हैं। पहले गांधी चौक में पर्याप्त जगह थी। अस्थायी दुकानें नहीं लगती थीं। एक साइड में पक्की दुकानें थीं। दूसरा हिस्सा खाली रहता था। अब यह सबसे ज्यादा अव्यवस्थित जगह हो गई है।

गांधी जी की प्रतिमा के चारों ओर की जगह सामान बेचने वालों ने घेर ली है। एक तरफ नगरपालिका ने पक्की फड़ों का निर्माण कर सब्जी, फल वालों को आवंटित किया है।
विज्ञापन


नगर के अन्य हिस्सों को जाने वाले लोग गांधी चौक से जरूर निकलते हैं। इसी वजह से यह सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला स्थान हो गया है। भीड़भाड़ बढ़ी तो अराजकता भी बढ़ने लगी। पहले भी इस स्थान पर फल और सब्जी बेचने वालों के द्विअर्थी बोलों को लेकर आपत्तियां उठाई गई थीं।
विज्ञापन

अक्सर इसी इलाके में घूमते रहते हैं अराजक तत्व

स्थानीय लोगों की पहल पर कुछ दिनों तक यह हरकत तो बंद रही, लेकिन फिर से ऐसा होने लगा है। गांधी चौक के स्थायी व्यापारी और निवासी इस इलाके में होने वाली हरकतों से खासे परेशान हैं। व्यापारियों ने बीते दिनों पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कहा है कि यहां पर चोरी छिपे जुआ होता है।

राह चलती लड़कियों और महिलाओं पर छींटाकशी करते रहते हैं। अराजक तत्व अक्सर इसी इलाके में घूमते रहते हैं। व्यापारी बलवंत महर, भुवन जोशी, हरीश जोशी आदि को एसपी रोशन लाल शर्मा ने आश्वासन दिया है कि गांधी चौक में अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब ऐसी हरकत पर अंकुश लगाया जाएगा।

गांधी चौक पर कर लिया अवैध कब्जा
महापुरुषों की प्रतिमाओं की बेकद्री के बावजूद प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता। इस बारे में आप कुछ कहना चाहते हैं तो अपने अपने सुझाव हमें इस नंबर पर एसएमएस करें।...9675898752
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें