फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों को मुफ्त यूनिफॉर्म देगी उत्तराखंड सरकार

Thu, 28 Jul 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
अगले साल से सरकार एनसीसी कैडेट्स को निशुल्क यूनिफॉर्म देगी। वहीं आपदा प्रबंधन, पुलिस, वन व अन्य विभागों में कैडेट्स का सहयोग लेने पर विचार हो रहा है। देहरादून के ननूरखेड़ा में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह घोषणा की। उन्होंने एवरेस्ट फतह करने वाली एनसीसी कैडेट पूजा और नूतन को एक-एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स के यात्रा भत्ते को दोगुना करने, मैस एलाउंस केंद्र के समान करने, सीनियर व जूनियर डिविजन अधिकारियों के भत्ते में सुधार, एनसीसी हेडक्वाटर ट्रेनिंग ग्राउंड को व्यवस्थित करने एवं नवनिर्मित डॉमेट्री को सुसज्जित करने की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि हर बच्चा एनसीसी से जुड़ना चाहता है। इसलिए केंद्र से एनसीसी के स्टेट कोटे को बढ़ाए जाने का अनुरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, मेजर जनरल ब्रिगेडियर आरएस दहिया, मेजर जनरल सी मणि, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, कर्नल सुगंध शर्मा, आलोक पंवार सहित एनसीसी के कई अधिकारी और कैडेट मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सीएम ने साझा किए अनुभव 
मुख्यमंत्री भी एनसीसी कैडेट रह चुके हैं। बतौर कैडेट उन्होंने अपने अनुभव कार्यक्रम के दौरान साझा किए। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट रहते हुए सीखा अनुशासन आज भी काम आ रहा है। उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल होने के बाद इसी अनुशासन के बल पर वे स्वस्थ हो पाए। 

अतिरिक्त यूनिट पर विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन को एनसीसी से जोड़ने की कैडेटों की मांग पर विचार किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त यूनिट खड़ी कर फंड की व्यवस्था की जा सकती है। इस दौरान एनसीसी प्रशिक्षक मेजर अतुल सिंह ने मुख्यमंत्री को कैंप एरिया भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनसीसी अधिकारियों को जो भत्ता दिया जाता है वह भी बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें