फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरखेत में लगाया निशुल्क शिविर, दवाइयां बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पटेलनगर की ओर से आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत में बृहस्पतिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में जरूरतमंद ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श व निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता ने बताया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की टीम सुबह 10 बजे सरखेत पहुंचीं। अस्पताल के डॉक्टरों व सहयोगी स्टाफ ने सरखेत के आपदा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना व उन्हें दवाइयां और अन्य आवश्यक उपचार दिया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग से डॉ. आकाश अग्रवाल, सर्जरी विभाग से डॉ. रूही नीरव जरीवाला, हड्डी रोग विभाग से डॉ. पाणिनी गौड़ व शिशु रोग विभाग से डॉ. अंशिता साबू व कम्यूनिटी मेडिसिन से डॉ. फौजिया नाज ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की भी जांच की। आपदा के कारण चोटिल हुए लोगों की मरहम पट्टी की गई व एंटी टिटनेस इंजेक्शन भी लगाए गए। अस्पताल की टीम ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों घंतु का सेरा व भैंसवाड़ में भी लोगों तक दवाइयां पहुंचाई। शिविर में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, डॉ. दीपक सोम, सचिन शर्मा, भास्कर मैंदोला, नर्सिंग स्टाफ देवेन्द्र सिंह, वैशाली चौहान, अभिलाष गुप्ता, आयूष मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें