प्रेम प्रसंग के फेर में पड़कर एक महिली मोटी रकम गंवा बैठी। महिला से एक व्यक्ति ने उधार के नाम पर 60 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने भाई के साथ मिलकर महिला से मारपीट कर दी। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
लक्सर क्षेत्र की एक महिला पिछले काफी समय से पति से अलग रह रही है। इसी बीच इसका गांव के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
पैसा मांगा तो की मारपीट
महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने कुछ समय पहले उधार के नाम पर उससे 60 हजार रुपये लिए थे। पैसे मांगने पर आरोपी आज-कल का वादा करता रहा।
सोमवार को जब महिला ने उक्त व्यक्ति पर पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने अपने भाई के साथ उसके घर जाकर मारपीट कर दी। पुलिस उपनिरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।