फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खुद को दिल्ली के एसीपी का रिश्तेदार बताकर किया फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और दिल्ली निवासी दो युवकों ने खुद को दिल्ली पुलिस के एसीपी का रिश्तेदार बताकर दून के व्यक्ति के साथ फर्जीवाड़ा किया। आरोप है कि उन्होंने जमीन के सौदे में लिए गए चेक को बैंक में लगा दिया। जबकि, सौदा रद्द होने के बाद पीड़ित ने चेक का भुगतान रुकवा दिया था। बावजूद इसके पीड़ित को चेक बाउंस का नोटिस भी भिजवा दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उमा शंकर मिश्रा निवासी आनंद विहार, जाखन की तहरीर पर यशदीप कुमार निवासी पीकेटी 24, सेक्टर 24 रोहिणी दिल्ली और ललित गौड़ निवासी सेक्टर 28, फरीदाबाद, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उमा शंकर का कहना है कि वर्ष 2018 में उनकी इन दोनों युवकों से मुलाकात हुई थी। यशदीप व ललित ने क्यारकुली भट्टा में अपनी 26 बीघा जमीन बताई। ललित गौड़ ने खुद को दिल्ली अपर पुलिस कमिश्नर अजय चौधरी का रिश्तेदार बताया। उसके साथ दिल्ली पुलिस का गनर भी था। बाद में जमीन का भूउपयोग परिवर्तन करने की बात की।
इसके लिए उमा शंकर मिश्रा ने दोनों को एक मंत्री के सरकारी आवास पर उनके पीआरओ से मिलाया। ताकि, भूउपयोग जल्दी हो सके। इसके बाद दोनों युवक उमा शंकर के दफ्तर आए और वहां से दस्तखत किए हुए चेक उठाकर ले गए। मगर, इस बीच उमा शंकर ने सौदा रद्द कर इन चेक का भुगतान रुकवा दिया। इसके बाद भी आरोपियों ने चेक बाउंस होने का नोटिस भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें