फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदी साड़ी वापस करना पड़ा महंगा, लगी 99 हजार की चपत

Sun, 05 Jan 2020 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदी गई साड़ी वापस करना एक भेलकर्मी को महंगा पड़ा। साइबर ठग ने भेलकर्मी के खाते से 99 हजार की रकम उड़ा ली। इस संबंध में भेलकर्मी ने कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। भेल के सेक्टर एक के रहने वाले मनोज यादव ने अपनी पत्नी के लिए दो साड़ी ऑनलाइन शॉपिंग ग्रेट इंडियन साड़ी से की थी।

विज्ञापन


पत्नी को साड़ियां पसंद नहीं आई तो गूगल से उस वेबसाइट का नंबर ढूंढकर संपर्क किया। आरोप है कि खुद को कंपनी का कर्मचारी बता रहे शख्स ने गूगल पे एप से रकम वापस आने का भरोसा दिलाया। उसने एक लिंक मैसेज भेजा, जिसे टच कर एक अन्य नंबर पर भेजने की बात कही।

उन्होंने जब उस मैसेज को बताए गए नंबर पर भेज दिया, जिसके कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 99 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें