फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने में यह केमिकल आपको लगा रहा चूना

Fri, 29 Aug 2014 12:34 AM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुद्ध सोने के नाम पर राजधानी देहरादून में ग्राहकों से फ्रॉड हो रहा है। जेवर गढ़ने के लिए रूथेनियम नाम के केमिकल एलिमेंट की भी मिलावट की जा रही है।
विज्ञापन


सोने को गलाने की जो तकनीक आम तौर पर बाजार में प्रयोग हो रही है, उससे रूथेनियम की मिलावट की जांच नहीं हो पा रही। सराफा मार्केट में चंद कारोबारी रुपयों के लालच में ग्राहकों को चूना लगाने में जुटे हैं।

ज्यादातर ज्वेलर्स के लिए यह नया नाम है। बिकने के लिए आई ज्वेलरी से हकीकत खुलने के बाद अब ज्वेलर्स एक-दूसरे को रूथेनियम की मिलावट से आगाह कर रहे हैं।

दून में 500 से अधिक कारीगर हैं। ज्यादातर सोने की शुद्धता की जांच उसको गलाकर ही करते हैं। इससे लोहा, पीतल, तांबा जैसी मिलावट को पकड़ में आ जाती है, लेकिन रूथेनियम की नहीं।
विज्ञापन

बेहद ऊंचे तापमान पर खुलती है रूथेनियम की कलई

मार्केट के जानकारों के मुताबिक रूथेनियम की कलई बेहद ऊंचे तापमान पर खुलती है, साधारण जांच में तापमान उतना नहीं जाता। इसमें लगभग दो हजार डिग्री फारेनहाइट पर गलाया जाता है। विशेषकर एक किलो में पांच ग्राम तक रूथेनियम पकड़ में नहीं आता।

सराफा मंडल के अध्यक्ष प्रवीण जैन के अनुसार मशीनों के जरिए जांच की सुविधा दिल्ली जैसे शहरों में है। यहां भी गलाने के बाद ही सोने को मशीन से गुजारा जाता है, जिसके बाद इसमें धातु की प्रतिशत, शुद्धता सामने आ जाती है।

मशीन के बेहद महंगा, तकरीबन एक करोड़ रुपये के आस-पास होने के चलते यह आम ज्वेलर्स के पास उपलब्ध नहीं। मिलावटी सोने के जरिए कमाई के लालच में मार्केट में रूथेनियम खूब खप रहा है।
विज्ञापन

10 ग्राम सोने पर 6000 की कमाई

इसकी सप्लाई दिल्ली, जयपुर जैसे बड़े शहरों से हो रही है। लखनऊ में हाल ही में एक व्यक्ति रूथेनियम के फ्राड में गिरफ्तार हुआ है। इस पाउडर की प्रति ग्राम कीमत 1000 रुपए है। शुद्ध सोने का बना जेवर जगह-जगह से टूटने लगता है।

लिहाजा, उसे मजबूत बनाने के लिए उसमें रूथेनियम की मिलावट की जाती है। यह इलेक्ट्रोप्लेटिंग, स्टील की राड बनाने आदि के काम में भी आता है।

मिलावट करने वाले ज्यादातर 10 ग्राम में दो मिलीग्राम तक  की मिलावट कर रहे हैं। इससे उन्हें एक तोले पर 6000 रुपए बच रहे हैं।

लैब में टेस्ट कराएं या दिल्ली जाएं
अगर आप भी सोने की शुद्धता की जांच कराना चाहते हैं, तो इसके लिए या तो दून में खुली टेस्टिंग लैब की मदद ले सकते हैं, या फिर दिल्ली जाकर मशीनों के जरिए जांच करा सकते हैं।
 
राज्य के ज्वेलर्स को कर रहे जागरूक
रूथेनियम की मिलावट मुश्किल खड़ी करने वाली है। इस संबंध में एसोसिएशन सभी ज्वेलर्स को जागरूक कर रही है।
- विपिन बेरी, उत्तरांचल ज्वेलरी एसोसिएशन

रूथेनियम की मिलावट की शिकायत सामने आई है। सराफा मार्केट में बामुश्किल दो फीसदी ज्वेलर्स इस तरह का काम कर रहे होंगे। ऐसे चंद लोगों की वजह से सब की साख को धक्का लग रहा है।
- गौरव रस्तोगी, प्रवक्ता, देहरादून सराफा मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें