फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर दंपति ने ठगे 70 लाख रुपए

Sat, 02 Nov 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी के नाम पर दंपति पचास से अधिक महिलाओं के करीब 70 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने इस संबंध में लक्खीबाग चौकी में शिकायत दी है। इससे पहले महिलाओं ने सीओ सिटी हरीश चंद्र सती से भी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


एमडीडीए कालोनी लोहियानगर निवासी महिलाओं ने बताया कि पिछले दस साल से पानीपत हरियाणा निवासी पति-पत्नी यहां पर कमेटी चला रही हैं। महिलाओं ने कमेटी में कई पैसा जमा किया हुआ है। दंपति ने उन्हें एक साल से लेकर पांच साल तक में रकम तीन से चार गुना करने का झांसा दिया। कुछ महिलाओं को पैसा मिला भी। लेकिन इन महिलाओं ने दोबारा से वह रकम कमेटी में जमा कर दी।

घ्ार से फरार
चार दिन से पति-पत्नी घर से बच्चों समेत सामान लेकर फरार हैं। मकान में आरोपी युवक की बुजुर्ग मां रहती है। वृद्घा ने बताया कि वे कहां गए हैं, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। सिमरन आहूजा, राधा देवी, जमुना देवी, राजेंद्र कौर, शकुंतला राणा, पूजा, सन्नू आदि महिलाओं ने बताया कि पता लगा है कि दंपति ने एक दिन पहले अपने खाते से एटीएम से पैसे भी विदड्रा किए हैं। लक्खीबाग पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें