फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के नाम पर मुंबई के परिवार से ठगे 7.80 लाख, ट्रेवल एजेंसी संचालक गिरफ्तार 

Mon, 21 May 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के नाम पर मुंबई के परिवार से एक ट्रेवल व्यवसायी ने 7.80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ज्वालापुर पुलिस को महिला श्रद्धालु कीर्तिका (पत्नी मनीष निवासी गंगा विहार, दौलत नगर, बल्ली, ईस्ट मुंबई) ने रविवार को सूचना दी कि वे अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंची हैं।

 

मुंबई में दिव्या टूर एंड ट्रेवल एजेंसी संचालित करने वाले भूपेश सुरती (पुत्र भीमभाई निवासी पटेल वारी सुरती हाउस, पश्चिम मुंबई) से उन्होंने यात्रा का 7.80 लाख रुपये में पैकेज बुक कराया था।
 

विज्ञापन

शेड्यूल के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो वह टाल-मटोल करने लगा

चार धाम - फोटो : file photo
कीर्तिका ने बताया कि उन्हें एजेंसी संचालक ने ज्वालापुर क्षेत्र के एक होटल में ठहराया था। आरोप लगाया कि जब उन्होंने एजेंसी संचालक से यात्रा के शेड्यूल के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो वह टाल-मटोल करने लगा।
 
आरोप है कि कुछ देर बाद एजेंसी संचालक ने सीधे-सीधे यात्रा के लिए कोई इंतजाम न होने की बात कह दी। साथ ही रकम वापस करने से भी इनकार कर दिया।
 
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रेवल व्यवसायी भी यात्रियों के साथ ज्वालापुर (हरिद्वार) पहुंचा हुआ था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला श्रद्धालु ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें