कीर्तिका ने बताया कि उन्हें एजेंसी संचालक ने ज्वालापुर क्षेत्र के एक होटल में ठहराया था। आरोप लगाया कि जब उन्होंने एजेंसी संचालक से यात्रा के शेड्यूल के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो वह टाल-मटोल करने लगा।
आरोप है कि कुछ देर बाद एजेंसी संचालक ने सीधे-सीधे यात्रा के लिए कोई इंतजाम न होने की बात कह दी। साथ ही रकम वापस करने से भी इनकार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रेवल व्यवसायी भी यात्रियों के साथ ज्वालापुर (हरिद्वार) पहुंचा हुआ था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला श्रद्धालु ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।