परिजनों ने कोतवाल संजय कुमार को बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पंकज नाम का युवक उसे बहलाकर फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
कोतवाल ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराने के लिए एसआई बबीता गोस्वामी के साथ उसे अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।