फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: नंदप्रयाग में सड़क किनारे चार दुकानों में लगी आग, रसोई गैस सिलिंडर से भड़की आग में सामान हुआ स्वाहा

Thu, 06 Apr 2023 11:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर (कर्णप्रयाग, चमोली)

सार

नंदानगर मोटर मार्ग पर सबसे पहले गुजरी 108 वाहन के चालक ने दुकानों में आग भड़की देखी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने इसकी सूचना पुलिस थाना और फायर सर्विस को दी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
नंदप्रयाग में दुकानों में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदप्रयाग में नंदानगर मोटर मार्ग पर चार दुकानों में आग लगने से वहां रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। गोपेश्वर से फायर सर्विस का वाहन मौके पर पहुंचा और आग को काबू किया गया।

विज्ञापन


दुकानों में रखे रसोई गैस सिलिंडर से आग भड़कने का अनुमान लगाया जा रहा है। नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने प्रभावित दुकानदारों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आगजनी की घटना से क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत करा दिया है।

बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे सबसे पहले वहां से गुजर रही 108 वाहन के चालक ने दुकानों में आग भड़की देखी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने इसकी सूचना पुलिस थाना और फायर सर्विस को दी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें बहुत तेज थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकानें राख हो गई थी।

ये भी पढ़ें...Dehradun: भूकंप के लिहाज से संवेदनशील दून में पहली बार मास्टर प्लान में चिन्हित की गई भूकंप रेखा, ये है तैयारी
विज्ञापन


आग से दुकान स्वामी राजेश पुरोहित, रमेश मुनियाल, राजेंद्र मुनियाल, प्रेम सिंह नेगी और भरत कंडेरी की दुकानें आग से स्वाहा हो गई हैं। फायर की टीम के इंचार्ज अमर सिंह रावत, लोकपाल सिंह टाकुली, प्रवीन उनियाल, चालक नरेश सिंह, लतेश कुमार और अनूप सिंह ने वाहन के फायर पंप से आग को काबू किया। दुकानों के भीतर भरे सिलिंडर भी थे, जिससे आग अधिक भड़क गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें