फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड जोन में फंसे चार पोर्टर, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Wed, 03 May 2023 10:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

चार पोर्टल के हिमखंड में फंसे होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। हिमखंड जोन में फंसे चारों पोर्टल यात्रा में काम कर रहे हैं। सही समय पर चारों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।
विज्ञापन
हिमखंड जोन में फंसे पोर्टल सकुशल निकाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड, केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा में हिमखंड जोन में नेपाली मूल के फंसे चार लोगों को एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कराया। बुधवार को शाम छह बजे लिनचोली से केदारनाथ जा रहे नेपाली मूल के चार लोग, जो यात्रा में पोर्टल का काम कर रहे हैं, हिमखंड जोन में फंस गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: खराब मौसम ने बिगाड़ा यात्रियों का कार्यक्रम, होटल-लॉज में दुबके रहे, देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन


भारी बर्फ के कारण ये यात्री आगे नहीं बढ़ पाए। सूचना पर एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी संतोष रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे। टीम ने हिमखंड में फंसे चंदा बहादुर, शेर बहादुर, हरक बहादुर थापा और राम बहादुर को दोतरफा जमा भारी बर्फ से बीच से सकुशल बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी महावीर सिंह, आरक्षी तरुण कुमार और राजीव बिष्ट शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें