फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राह चलते बुजुर्ग व महिलाओं से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। घटना के चंद घंटों बाद ही बसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तारी कर आरोपियों के पास से लूटे गए सात मोबाइल बरामद किए है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

बसंत विहार थाना प्रभारी नरेश राठौर के मुताबिक, समीक्षा राणा पुत्री दौलत सिंह राणा निवासी ऋषि विहार ने शिकायत दी थी। बताया था कि, मंगलवार की रात स्कूटी सवार दो युवक उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। एक और ऐसी ही एक शिकायत राहुल अग्रवाल पुत्र अमर अग्रवाल निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर ने दी। बताया कि, बुधवार को वह लवली मार्केट वसंत विहार के पास स्कूटी सवार दो युवक उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अलावा तमाम साक्ष्य जुटाए गए। सुराग मिलने पर आरोपी विवेक राजपूत निवासी बल्लूपुर रोड, शिवा कश्यप निवासी शास्त्री नगर खाला, राहुल कश्यप निवासी 106 मोती बाजार सागर गुप्ता निवासी प्रकाश नगर गोविंदगढ़ को अलग अलग जगहों से चेकिंग दौरान गिरफ्तार किया गया। सख्ती से हुई पूछताछ के बाद अलग अलग लोगों से छिने गए सात मोबाईल और घटना में इस्तेमाल दो स्कूटी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें