फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून से पांवटा साहिब की राह होगी आसान, बनेगा फोर लेन

Tue, 02 Aug 2016 01:51 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
पांवटा साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों की राह बहुत आसान हो जाएगी। बल्लूपुर चौक से पांवटा साहिब तक नया फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा। इससे सेलाकुई, विकासनगर, हरबर्टपुर आदि आबादी वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। नए राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंध में सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


बल्लूपुर से पांवटा साहब (हिमाचल प्रदेश) के बीच प्रेमनगर, सेलाकुई, विकासनगर, हरबर्टपुर आदि क्षेत्रों में यातायात बढ़ने से घंटों जाम लगा रहता है। यह दिक्कत और बढ़ती जा रही है, अब छह सौ करोड़ के प्रस्तावित नए फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की योजना में इसका हल निकाला गया है। प्रेमनगर में बाईपास बनेगा। वाहनों को बाहर ही बाहर निकाला जाएगा।

नहीं लगेगा जाम
रास्ते में जो पुल बने हैं, वहां पर दो लेन के अन्य सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इससे रास्ते का संकरापन दूर होगा। सेलाकुई, हरबर्टपुर आदि के आबादी वाले इलाकों में फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेने बनाई जाएंगी। रास्ता इतना चौड़ा होगा कि जाम की नौबत नहीं आने पाएगी। नए राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला को सौंपी गई गई है।
विज्ञापन


प्रांतीय राष्ट्रीय राजमार्ग ने नए एनएच का ‘एलाइनमेंट सर्वे’ कराकर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में भूमि अधिग्रहण और यूटीलिटी शिफ्टिंग की कार्रवाई शुरू होगी। बढ़ती आबादी के मद्देनजर इस राष्ट्रीय राजमार्ग में सर्विस लेन का प्रावधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें