फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाईणी देसऊ में रखी गई शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज के नए मंदिर की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के खत विशायल में शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज का मंदिर बनाया जाएगा। सोमवार को नाईणी देसऊ में नए मंदिर के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। जहां मंदिर बन रहा है उस स्थान को अर्ध चूड़ेश्वर के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


सोमवार को शुभ लग्नानुसार सुबह सात बजे पंडित सियाराम, पंडित तुलसीराम आदि पुरोहितों के एक दल ने भूमि पूजन किया। उसके बाद नए मंदिर के निर्माण की नींव रखी गई। नए मंदिर के निर्माण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जौनसार बावर क्षेत्र में शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज के प्रति लोगों की बड़ी आस्था है। खतवासियों की ओर से यह निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण में खत के सभी ग्रामों के प्रत्येक परिवार के साथ क्षेत्र से सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी सहयोग देंगे।

इस मौके पर अध्यक्ष संतराम चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश पाटा, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, जवाहर सिंह, धनीराम नेगी, गजेंद्र जोशी, बहादुर नेगी, प्रेम दत्त, प्रवेश शर्मा, अंतराम नेगी, राजेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें