फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Oct 2019 08:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत सोमवार को अचानक बीमार हो गए। उन्हें सुबह अचानक चक्कर आया। बताया जा रहा है कि उनके सीने में दर्द की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के कई मेडिकल टेस्ट हुए हैं। हरीश रावत की बीमारी की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनका हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हरीश रावत की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और वित्त सचिव अमित सिंह नेगी भी मौजूद रहे। डॉक्टरों ने बताया कि हरीश रावत की सेहत को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।

 

विज्ञापन

हाल-चाल पूछने मैक्स अस्पताल पहुंचे सूर्यकांत धस्माना

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना हरीश रावत का हाल-चाल पूछने मैक्स अस्पताल पहुंचे। सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत जी को कल देर रात मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें कुछ बेचैनी व सीने में भारी पन महसूस हो रहा था। उनकी जांच में बीपी, शुगर व पल्स सामान्य पाए गए हैं। अभी कुछ और जांच चल रही है। डॉक्टर ने आराम के लिए कहा है। घबराने की कोई बात नहीं है।


प्रोफाइल:

नाम - हरीश रावत
जन्म - 27 अप्रैल 1947
पिता- राजेंद्र सिंह रावत
मां - देवकी देवी
गांव - मोहानारी जिला अल्मोड़ा
शिक्षा - लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें