मुझे केंद्रीय मंत्री के पद से हटाने के लिए भाजपा के साथ ही मेरी पार्टी (कांग्रेस) के नेता भी मौजूदा प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से शिकायत करने पहुंच गए थे। उन्होंने हर मंच पर मुझे हटाने की मांग की। हालांकि, डॉ. सिंह ने मुझ पर अपना विश्वास बनाए रखा।
शुक्रवार को इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने दून पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेता तीन जल विद्युत परियोजनाओं को मेरे मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण नाराज थे।
जयराम रमेश ने कहा कि भारत में नेताओं को वन एवं पर्यावरण की चिंता करनी सीखनी होगी। इसके लिए उन्हें नहीं बोलना भी सीखना होगा, चाहे कितना विरोध हो। उन्होंने बताया कि अलकनंदा और भागीरथी नदी पर बन रही तीन जल विद्युत परियोजना को हमने मंजूरी नहीं दी।