आर्थिक सुधारों में ऐतिहासिक योगदान : माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। भारत के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उनके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की राह पकड़ी, जिसने करोड़ों भारतीयों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा आज करेगी प्रत्याशियों की पहली सूचना जारी, उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर
माहरा ने कहा कि उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा और और शालीनता का व्यवहार सदैव हर कांग्रेस कार्यकर्ता और देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, धीरेंद्र प्रताप, शीशपाल सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।