फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और पत्नी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाया उपेक्षा का आरोप

Tue, 08 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय और उनकी पत्नी जिला प्रधान संगठन की पूर्व महामंत्री जानकी उपाध्याय ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

हरीश उपाध्याय ने कहा कि उनकी पत्नी जानकी उपाध्याय दिगरा मुवानी जिला पंचायत सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कोई सहयोग नहीं किया। उनके बजाय दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया गया।

 

उपाध्याय का कहना है कि वह लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। बावजूद इसके इस चुनाव में उनकी उपेक्षा की गई। इसी के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं। हरीश उपाध्याय की पत्नी जानकी उपाध्याय ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हरीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें