फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 28 से होगा एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 18 Nov 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

डॉ. एस सोमनाथ ने जनवरी-2022 से जनवरी-2025 तक इसरो का नेतृत्व करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अंतरिक्ष वैज्ञानिक व इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ मुख्य अतिथि होंगे। वह देशभर से आ रहे विद्यार्थी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। अधिवेशन 28 से 30 नवंबर तक देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में होगा।

विज्ञापन


डॉ. एस सोमनाथ ने जनवरी-2022 से जनवरी-2025 तक इसरो का नेतृत्व करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं। उनके मार्गदर्शन में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, आदित्य-एल1 मिशन, एक्सपोसैट समेत कई महत्वपूर्ण उपग्रह मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

Dehradun: राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की हुई बैठक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए बैठक में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि डॉ. एस सोमनाथ का भारतीय विज्ञान व अंतरिक्ष अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में कार्य अनुकरणीय है। राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके मार्गदर्शन से देशभर के युवाओं को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें