फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व कर्मचारी नेताओं और सैन्य अधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) के कई वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और विधायक फकीर राम टम्टा ने सभी को फूलमाला पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल किया।
इस अवसर पर कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर लोग निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों से सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उत्तराखंड एससी-एसटी एंपलाइज फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष करम राम, सेवानिवृत्त अपर सचिव भीमराव टम्टा, पूर्व संयुक्त सचिव मदन राम और कई पूर्व सैन्य अधिकारी के साथ ही भैरव राम कोहली, नवीन कोली, यशोदा लोहिया और दीपा लापड समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक मीना गंगोला और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें