फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा के साथ ये क्या से क्या हो गया...

Sun, 09 Feb 2014 12:40 PM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर/सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पखवाड़े भर पहले तक यहां हेलीकॉप्टर से आने वाले बहुगुणा शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे ट्रेन से रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


गर्मजोशी के साथ स्वागत
मगर रुद्रपुर शहर के कार्यकर्ताओं को न पाकर और तीन पानी डैम के पास जाम लगने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री वाया किच्छा के बजाय पंतनगर होते हुए सितारगंज चले गए। सितारगंज आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

रुद्रपुर पहुंचे बहुगुणा और उनके पुत्र सौरभ बहुगुणा की करीब डेढ़ सौ वाहनों के काफिले ने अगुवाई की। शनिवार को बहुगुणा दो दिवसीय सितारगंज भ्रमण पर पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे बहुगुणा और उनके पुत्र सौरभ के रुद्रपुर पहुंचने पर सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लोग उनकी अगुवाई करने पहुंचे।
विज्ञापन


अगुवाई करने वालों में केएमवीएन अध्यक्ष किरन चंद्र मंडल, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के पुत्र गौरव बेहड़ अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद आदि शामिल थे।

कर दी घोषणा
बाद में सभा में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि निजाम बदलने के बावजूद क्षेत्र और प्रदेश के विकास की रफ्तार में कमी नहीं आने दी जाएगी। बहुगुणा ने रुदपुर और गुरुग्राम में आयोजित जनसभा में दोनों गांवों में स्थित हाईस्कूलों को उच्चीकृत कर इंटर कॉलेज करने की घोषणा की।

गुरुग्राम में जनसभा में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा की गई विकास की सभी घोषणाएं जल्द ही पूरी होंगी। कहा कि शीघ्र ही सितारगंज सिडकुल फेज-टू में 2 हजार करोड़ का निवेश एवं लालकुआं में 60 एकड़ में औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

ग्रामीण बोले, हमारे सीएम बहुगुणा
शक्तिफॉर्म में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद पहली बार क्षेत्र में आने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विजय बहुगुणा का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री ही कहा।

ग्रामीणों ने हमारा मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के गगनभेदी नारे भी लगाए। पूर्व सीएम बहुगुणा ने भी कहा कि यहां के लोगों से वह दिल से जुड़ाव महसूस करते हैं। पूर्व सीएम बहुगुणा की पहली जनसभा रुदपुर में थी।

वहां मौजूद कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष किरन मंडल अपने संबोधन में बहुगुणा को पूर्व सीएम कहते ही भावुक हो उठे। उनकी आंखें छलछला गई और गला रुंध गया।
विज्ञापन


सितारगंज से ही लडूंगा चुनाव
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि वह सितारगंज से ही दुबारा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने राज्यसभा में जाने की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान यहां के लोगों की आत्मीयता का कायल हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें