फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत का मौन उपवास आज, सरकार पर लगाए कई आरोप

Mon, 21 Oct 2024 10:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अब बिजली वितरण भी एक कंपनी के नियंत्रण में देना चाहती है। इसके लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लाया गया।
 
विज्ञापन
 पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार को मौन उपवास करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता को लूटने का प्रयास कर रही है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में ढाई गुणा तक बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, पहले सरकार ने नदी-नाले, गधेरों का बालू किसी एक बड़ी कंपनी के हवाले कर दिया। अब वह अपने हिसाब से बालू, बजरी और पत्थर के दाम बढ़ा रहे हैं। अब बिजली वितरण भी एक कंपनी के नियंत्रण में देना चाहती है। इसके लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लाया गया।

ये भी पढ़ें... उत्तराखंड: बड़ी खबर...पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे, कार्यकाल भी नहीं बढ़ेगा, सीएम ने 20 तक मांगी थी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने बिजली मीटर की जगह प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं के बिजली ढाई गुणा तक बढ़ जाएंगे। पहले जितना दो महीने का बिल आता था। अब एक महीने में आ रहा है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों को आवाज उठानी चाहिए। इसके विरोध में 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे मौन उपवास करुंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें