फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख में बेच दी सरकार की जमीन

Wed, 02 Mar 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र में सरकारी जमीन बेचकर 14 लाख रुपये हड़प लिए गए। एसआईटी की जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रेमनगर के उम्मेदपुर निवासी आशीष दास इस मामले में सात जनवरी को आईजी संजय गुंज्याल से मिला। उसने बताया था कि उसकी मां कमला देवी और ससुर बलबीर सिंह द्वारा शेर बहादुर और जोगेंद्र उर्फ धनी से 14 लाख रुपये लेकर दो भूमि की रजिस्ट्री कराई।

कब्जा लेने गए तो खुलासा हुआ कि यह जमीन तो राज्य सरकार की है। एसआईटी की जांच में आया है कि आरोपियों ने धन हड़पने के लिए यह फर्जीवाड़ा किया।

एसआईटी की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। एक आरोपी अभी फरार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भी इस दौरान मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें