फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगगुरु बाबा रामदेव को उनके अपनों ने ही 'लूटा'

Fri, 07 Mar 2014 09:16 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव पूरे देश को ईमानदारी और भ्रष्टाचार से मुक्त होने का पाठ पढ़ा रहे हैं और विडंबना देखिए उनकी अपनी कंपनी के कर्मचारी भी फर्जीवाड़े से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात

बाबा की कंपनी पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के तत्कालीन लेखाकार और चेक डिलीवर के खिलाफ अपनी ही कंपनी में फर्जी माल की खरीद दिखाकर करोड़ों रुपये की चपत लगाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा

पतंजलि के इन दोनों पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ गुरुवार देर शाम पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा यशदेव आर्या की तहरीर पर पथरी पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।

पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज

एसओ रितेश शाह ने बताया कि बीते तत्कालीन लेखाकार विश्वजीत निवासी ज्वालापुर तत्कालीन लेखाकार व चेक डिलीवर अजय डबराल पुत्र सतीश डबराल निवासी संयास मार्ग कनखल ने बीते वर्ष मार्च से अक्टूबर माह में करीब बारह कंपनियों से माल खरीदना दर्शाकर चेक के माध्यम से भुगतान कर दिया।

ऑडिट में सामने आया सच

जबकि फर्म ने माल खरीदने का कोई ऑर्डर नहीं दिया था। यह मामला इस वर्ष जनवरी माह में हुए ऑडिट में सामने आया। इसी बीच लेखाकार और चेक डिलीवर नौकरी छोड़कर चले गए।

पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

एसओ ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धोखाधड़ी में उन कंपनियों की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध बताई जा रही है जिनसे माल खरीदना दिखाया गया है। पुलिस ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।

अब मोदी के मंच से प्रचार करेंगे रामदेव

बाबा रामदेव ने अब कुछ दिनों के लिए गुजरात में डेरा डाल लिया है। अब कई चुनाव सभाओं में रामदेव भी मोदी के मंचों से प्रचार कर सकते हैं।

पढ़ें, अपने ही मंत्रियों से रावत का 36 का आंकड़ा

पहली अक्तूबर से हरिद्वार छोड़ चुके बाबा अब तक अनेक राज्यों में योग शिविरों के माध्यम से मोदी का प्रचार कर रहे थे। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही उन्होंने अपना डेरा कुछ दिनों के लिए गुजरात में जमा लिया है।

पढ़ें, हरीश रावत ने उत्तराखंड को दिए 14 नए विभाग

पहले चरण में वलसाड़, जामनगर और राजकोट के क्षेत्रों में बाबा का प्रचार शुरू हो गया है। गुरुवार को बाबा ने तीन जगह शिविर लगाएं और सभाएं की। इस महीने की 15 तारीख तक गुजरात में बाबा का प्रचार लगातार चलेगा।
विज्ञापन

बड़ी चुनावी सभाओं में जाएंगे रामदेव

अभी तक बाबा रामदेव अपने कार्यक्रमों के मंचों पर मोदी को बुलाते रहे। पहली सभा उन्होंने पतंजलि योगपीठ में की और दूसरी सभा दिल्ली में। दोनों ही आयोजन पतंजलि योगपीठ के थे।

पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात

अब चूंकि, चुनाव की रणभेरी बज गयी है अत: बाबा भी परदों से बाहर आना चाहते हैं। संकेत मिले हैं कि चुनाव के सघन प्रचार अभियान के अंतर्गत बाबा मोदी के मंचों पर बड़ी चुनावी सभाओं में जाएंगे। विशेष रूप से महानगरों की सभाओं में मोदी के साथ बाबा मंचासीन होंगे।

पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज

जिन लोगों ने दशकों से भारत की जनता को छला है, उन्हें सजा देने का वक्त आ गया है। नरेंद्र मोदी परिवर्तन के एक बड़े पर्याय बन गए हैं। युवा वर्ग उन्हें आशा भरी नजरों से देख रहा है। मेरा दायित्व था कि उनके अभियान को पूरी तरह सफल बनाकर देश को घनघोर आर्थिक संकट से बचाते हुए विश्व का सिरमौर बनाया जाए।
- योगगुरु रामदेव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें