फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मैदान 'तबाह' कर पहाड़ में फैली यह 'बीमारी'

Thu, 09 Apr 2015 04:26 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी इलाकों को बर्बाद करने के बाद यह खतरनाक बीमारी अब पहाड़ी इलाकों को चपेट में ले रही है। इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानने के लिए पढ़ें...
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेजों से भर्ती होने की यह बीमारी पहाड़ों में भी पैर पसारने लगी है। विशेषकर सेना भर्ती में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। पकड़े गए मामलों में अनिवार्य दस्तावेज और प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। ऐसे मामलों के सामने आने से सेना के अधिकारी भी हैरान हैं।

सेना मानती है कि ऐसे मामले अकसर मैदानों में ही सामने आते हैं, पहाड़ों में यह अप्रत्याशित है। सेना भर्ती कार्यालय इसके लिए युवाओं को जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन


कोटद्वार में सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन गढ़वाल मंडल के सात जिलों की भर्ती रैली 11 अप्रैल से आयोजित कर रहा है। इसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भर्ती रैली में युवाओं के दस्तावेजों पर सेना की कड़ी नजर होगी। वर्ष 2014 में हुई भर्तियों में सेना के सामने ऐसे कई मामले सामने आए थे जिसमें फर्जी दस्तावेज से युवा भर्ती होने की कोशिश कर रहे थे। लिखित परीक्षा के अंतिम चरण पार करने के बाद फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज भी पकड़े गए थे।
विज्ञापन

दलालों के चक्कर में न आएं

सेना भर्ती में दलाल का मकड़जाल सक्रिय है। भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगे जाने से रोकने के लिए भर्ती कार्यालय स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद लेता है, लेकिन इसके लिए युवा को खुद सतर्क रहना होगा।

तीन स्तरीय है भर्ती प्रक्रिया
कोटद्वार में शुरू हो रही भर्ती रैली तीन श्रेणियों की है। बताया गया कि भर्ती रैली का प्रथम चरण (फिजिकल) में बाहर से सैन्य अधिकारियों की तैनाती होती है।

सारी प्रक्रिया सीसीटीवी में दर्ज की जाती है। लिखित परीक्षा आयोजक टीम अलग है जबकि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच गोपनीय होती है। इसके अलावा सारे आंकड़े आनलाइन दर्ज होते हैं जिसमें फेरबदल संभव नहीं है।

पहाड़ के युवा फर्जी दस्तावेजों से अछूते थे, लेकिन पिछली भर्ती में ऐसे कुछ चौंकाने वाले मामले सामने आएं हैं। सेना भर्ती की प्रक्रिया बेहद सशक्त और पारदर्शी है। इसमें फर्जीवाड़ा संभव नहीं है। किसी भी तरह की सिफारिश और फर्जी दस्तावेजों से अभ्यर्थियों को सावधान रहना होगा।
- कर्नल बीएमएस तलवार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें