फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह ने किया गौचर से जोशीमठ तक हाईवे का हवाई सर्वे, जाना चारधाम रोड का हाल

Sat, 22 Feb 2020 06:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौचर(चमोली)

सार

  • केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री ने चारधाम सड़क परियोजना की जानी स्थिति
  • कहा, नेशनल हाईवे और प्रशासन आपसी समन्वय से करे कार्य
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने शनिवार को गौचर से जोशीमठ तक हाईवे का हवाई सर्वे किया। इसके बाद उन्होंने चारधाम सड़क परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक ली और हाईवे चौड़ीकरण और रखरखाव का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश कार्यदायी विभागों को दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के निकट बने मकानों का मुआवजा लेने के बावजूद जो लोग मकानों को खाली नहीं कर रहे हैं, ऐसे मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नेशनल हाईवे और प्रशासन आपसी समन्वय से करें, जिससे निर्माण कार्यों में कोई गतिरोध न आए। 

बीआरओ ऑफिसर मैस में राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने चारधाम सड़क परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला और चारधाम यात्रा को देखते हुए नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण व रखरखाव संबंधी कार्यों में तेजी लाएं। गुलाब कोठी (जोशीमठ) में कंट्रोल ब्लास्टिंग के लिए कुछ समय के लिए लोगों को अस्थायी तौर पर हटाने की राय दी, जिससे लोगों की सुरक्षा बनी रहे।

उन्होंने नेशनल हाईवे के निकट वर्जित साइड में बने मकानों के ध्वस्तीकरण और मुआवजा संबंधी प्रकरणों को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ एनएचआईडीसीएल के जनरल मैनेजर जगत नारायण, सहायक अभियंता शक्ति यादव, कमान अधिकारी नागेंद्र कुमार, एडीएम मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम  वैभव गुप्ता, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, पटवारी जगदीश औलिया, विभागीय अधिकारी व पुलिस के सुरक्षा जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें