फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द हो फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा: थपलियासंघ की 25 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ की 25 फरवरी को देहरादून में होने वाली रैली को समर्थन देने की बात कही है। इसके साथ ही विवादों में आई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता पीसी थपलियाल ने कहा कि सरकारों ने राज्य गठन से लेकर आज तक बेरोजगारों के साथ छल ही किया है। राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामले में कोताही निंदनीय है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा पूरी तरह से निरस्त की जानी चाहिए और स्वतंत्र एजेंसी से भर्ती प्रक्रिया कराई जाए। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में गड़बड़झाला माफिया और अधीनस्थ चयन आयोग के उच्च अधिकारियों के बीच मिलीभगत का नतीजा है। एक लाख 56 हजार अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उपनल की भर्तियों में भी सरकार बेरोजगारों के साथ मजाक और धोखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें