फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद, मुख्यमंत्री के घर के बाहर किया जाएगा प्रदर्शन

विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना 141वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द ही प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोग मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उनके घर के बाहर ही उनका पुतला फूंका जाएगा। कहा कि त्रिवेंद्र सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। प्लांट के मुद्दे पर सब ने आंखें मूंद ली हैं। प्रशासन के दावों के बावजूद प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। हर बार लोगों को शीघ्र दुर्गंध समाप्त करने की बात कर टरकाया जाता है। कहा कि क्षेत्रीय लोग सत्ताधारी दल का अब कोई भी कार्यक्रम क्षेत्र में नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री हो या विधायक सभी को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
प्रदर्शन में नीलम थापा, प्रेम सिंह नेगी, सपना शर्मा, आशा रावत, रेखा भट्ट, रीता शर्मा, राजेश शर्मा, सुशीला देवी, नीना गुप्ता, ज्योति, सरिता रावत, बीना बमराड़ा, रेवा देवी जुयाल, सुशीला सेमवाल, भवानी देवी, नारायण सिंह, जितेंद्र गुप्ता, नीमा जोशी, आहना रावत, शशि कुमार, मनीष झा, देवेंद्र सिंह, सुशील रावत, सलीम, मोहसीन, शमशाद, गुलजार, आदिल, शबीना, मुस्तफा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें