फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बिना अनुमति विदेशी पर्यटक ने उड़ाया ड्रोन, वीडियो वायरल

Mon, 23 Oct 2023 03:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

अधिकांश आश्रम अपने कार्यक्रमों में ड्रोन का प्रयोग करते हैं। इनकी देखा-देखी विदेशी पर्यटक भी बिना अनुमति के धड़ल्ले से ड्रोन से वीडियोग्राफी कर रहे हैं। एक निश्चित ऊंचाई के बाद ड्रोन उड़ाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। इन दिनों विदेशी पर्यटक का बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बिना अनुमति के विदेशी पर्यटक की ओर से ड्रोन उड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विदेशी पर्यटक अनुमित नहीं होने पर माफी मांग रहा है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में वर्षभर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की आवाजाही रहती है।

विज्ञापन


यहां कई प्रतिष्ठित आश्रम भी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। अधिकांश आश्रम अपने कार्यक्रमों में ड्रोन का प्रयोग करते हैं। इनकी देखा-देखी विदेशी पर्यटक भी बिना अनुमति के धड़ल्ले से ड्रोन से वीडियोग्राफी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर निर्माण कार्य कराने के लगे आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति भी जता चुके हैं। उधर, यमकेश्वर के एसडीएम अनिल चन्याल ने कहा, मामले में जानकारी जुटाई जाएगी। बिना अनुमति के नियम विरुद्ध ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें