द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग के सेमीफाइनल में दून की दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला होगा। कई सालों बाद ऐसी टीमें सेमीफाइनल में नजर आएंगी, जिनका नाम फुटबाल की दुनिया में बड़ी इज्जत से लिया जाता है।
लंबे इंतजार के बाद 11 अगस्त से शुरू हुई जिला फुटबाल लीग अब अंतिम चरण में है। आठ टीमों के बीच सुपरलीग राउंड में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो चुकी है। 2011 लीग की चैंपियन अधोईवाला ब्वॉयज के अलावा दून के सबसे पुराने फुटबाल क्लब विजय कैंट की टीम लंबे अर्से बाद सेमीफाइनल में पहुंची है।
युवा खिलाड़ियों की खोज के लिए पहचानी जाने वाली गढ़वाल स्पोर्टिंग और सीटी यंग भी अंतिम चार में शामिल है। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 30 नवंबर को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा, जबकि 1 दिसंबर को लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा।
सुपर-4 टीमों के अंक
ग्रुप ए-
अधोईवाला ब्वॉयज 12
विजय कैंट- 10
ग्रुप बी-
सीटी यंग- 13
गढ़वाल स्पोर्टिंग-12