ई-कोलाई इशचेरिचिया कोलाई का संक्षिप्त रूप है। जिला अस्पताल के डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि यह एक तरह का बैक्टीरिया है जो मनुष्यों और पशुओं के पेट में रहता है। इस बैक्टीरिया के ज्यादातर रूप हानिरहित हैं लेकिन कुछ ऐसे हैं जो पेट में मरोड़ और दस्त जैसे लक्षण पैदा करते हैं। कई बार इनकी वजह से लोगों का गुर्दा काम करना बंद कर देता है और संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।
क्या है शिगेला
कपकोट अस्पताल के डॉ बीएस रावत ने बताया कि शिगेला रॉड के आकार के बैक्टीरिया का एक जीन है जो आनुवांशिक रूप से ई-कोलाई से संबंधित है। शिगेला शरीर में बीमारी का कारण बनता है। यह केवल प्राकृतिक रूप से मनुष्यों और गोरिल्ला में पाया जाता है। संक्रमण के दौरान यह आमतौर पर पेचिश का कारण बनता है। शिगेला दुनिया भर में दस्त के प्रमुख जीवाणु कारणों में से एक है।