फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बिगाड़ सकता है न्यू ईयर के जश्न का मजा, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

Sun, 30 Dec 2018 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में रविवार को भी मामूली बढ़त दर्ज की गई। हालांकि इसके बावजूद ठिठुरन बरकरार है। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान पांच डिग्री से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल के दौरान ठंड बढ़ सकती है। वहीं, एक से तीन जनवरी तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पहाड़ी जिलों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों का न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ शून्य से ऊपर चढ़ गया है।

रविवार को उत्तरकाशी, जोशीमठ, मसूरी, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, मुक्तेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पंतनगर क्षेत्र का तापमान एक से चार डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत कुछ शहरों में तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नए साल पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि एक जनवरी की रात से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी तक प्रदेश में बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर            तापमान
उत्तरकाशी        03
जोशीमठ         01
मसूरी             04
देहरादून          04
टिहरी             04
हरिद्वार            02
पिथौरागढ़        00
अल्मोड़ा         -5
मुक्तेश्वर        03
नैनीताल         04
चंपावत          02
पंतनगर          02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें