फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए सेना के 19 जवान, अस्पताल में भर्ती

Sun, 20 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जवान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
लखनऊ कैंट से बनबसा जा रहे 2-11 गोरखा राइफल्स के 19 जवान फूड प्वॉइजनिंग से बीमार हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा में भर्ती कराया गया है जहां सभी जवानों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने तत्काल अस्पताल में पहुंचकर जवानों के स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखनऊ कैंट से सुबह सभी जवान आलू-पुरी खाकर निकले थे। इन लोगों ने दोपहर करीब दो बजे यूनिट से ही बनाकर लाई गई अंडे की भुजिया खाई। पीलीभीत से आगे बढ़ने के बाद जवानों को पेट में कुछ तकलीफ महसूस हुई।

खटीमा पहुंचने तक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर सेना के अधिकारी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। 
विज्ञापन

अधिकारियों से मामले पर साधी चुप्पी

फूड प्वॉइजनिंग के शिकार जवानों हाल-चाल जानने पहुंचे एसडीएम - फोटो : AmarUjala
जवानों को अस्पताल लेकर पहुंचे कैप्टन विपिन कुमार व सुबेदार केएस राय ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा के डॉ. प्रदीप ने बताया कि जवानों को फूड प्वॉइजनिंग हो गया है और अब सभी जवानों की स्थिति सामान्य है।

अस्पताल में भर्ती जवान
राजू गुरंग, सोबित राय, अंगद राय, मनीराम, राजेश दीवान, विवेक लिंबू, धन बहादुर राय, ज्वेश योनजोन, धनवीर, विशाल राय, सतीश सुबा, सोमेश चंद्र, संजीव सुबा, बिचेन लिंबू, सुमित क्षेत्री, सोनम योन जोन, सुमन लिंबू, जतिन और पियांशु लिंबू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें