जैविक उत्पादों की बढ़ रही मांग
उत्तराखंड के जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में 4.50 लाख से अधिक किसान जैविक खेती कर रहे हैं। 2.50 लाख हेक्टेयर पर किसान जैविक खेती कर रहे हैं। प्रदेश सरकार हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से जैविक उत्पादों को मार्केटिंग को बढ़ावा दे रही है। उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के माध्यम से भी राज्य के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग व ब्रांडिंग की जा रही है।
स्वाद के प्रसिद्ध उत्तराखंड का राजमा व लाल चावल
उत्तराखंड के हर्षिल, मुनस्यारी, जोशीमठ व चकराता की राजमा स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, उत्तरकाशी का लाल चावल की अपनी पहचान है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में गहत, काला भट्ट, तुअर दाल का उत्पादन होता है।
ये भी पढ़ें...एक तरफा प्यार में पड़ा हॉकर: आई लव यू लिखकर डालता था अखबार; पकड़ा महिला का हाथ, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
| फसल |
क्षेत्रफल हेक्टेयर में |
उत्पादन मीट्रिक टन में |
| चावल |
220637 |
545544 |
| मंडुवा |
68806 |
101058 |
| दालें |
53423 |
50008 |
| गेहूं |
270000 |
819207 |
प्रदेश सरकार की ओर से किसानों आमदनी बढ़ाने व उत्पादन बढ़ाने के लिए काम कर रही है। मोटे अनाजों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा सेब, कीवी उत्पादन के लिए पहली बार सरकार नीति लागू की है। -गणेश जोशी, कृषि एवं उद्यान मंत्री