फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : लोकगायक ने युवती पर बनाया शारीरिक संबंध का दबाव, मुकदमा दर्ज

Fri, 28 May 2021 11:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अज्जू युवती को अपने साथ चकराता की ओर ले जा रहा था कि इसी बीच उसने कार सड़क किनारे रोक ली।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती ने चकराता के लोक गायक पर शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब युवती ने इससे मना किया तो वह उसे जंगल में छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह 14 अप्रैल को प्रेमनगर क्षेत्र में एक कार्यक्रम में गई थी।

विज्ञापन


कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने घर आ रही थी। इसी दौरान उसके सामने एक कार आकर रुकी तो देखा कि उसमें लोक गायक अज्जू तोमर बैठा हुआ था। अज्जू युवती को अपने साथ चकराता की ओर ले जा रहा था कि इसी बीच उसने कार सड़क किनारे रोक ली।

वहां वह उससे गलत बातें करने लगा। आरोप है कि इसके बाद अज्जू ने युवती का हाथ पकड़ा और धूलकोट के जंगलों में ले गया। वहां उसने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना किया तो आरोपी ने उसे धमकियां भी दी। युवती का आरोप है कि वह थोड़ी देर बाद उसे जंगल में छोड़कर भाग गया। उस वक्त वह जैसे तैसे ऑटो से घर आई। उस वक्त फोन बंद था तो वह किसी को यह बात नहीं बता सकी।
विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर धनराज बिष्ट ने बताया कि बुधवार को युवती ने प्रेमनगर में इसकी शिकायत की थी। युवती की शिकायत पर प्राथमिक जांच की गई और इसमें अज्जू तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें