फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोहरे से बढ़ेगा ठंड का अहसास

Mon, 21 Dec 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में सोमवार को वैसे तो मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह-शाम कोहरे और रात को पाले की वजह से ठंड का अहसास बढ़ेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह की बारिश के आसार नहीं जताए हैं। हालांकि पाला पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।
राजधानी सहित प्रदेशभर में रविवार को सुबह हल्के कोहरे के बाद आसमान खुला रहा। कई जगहों पर तेज धूप खिली। शनिवार के 22 डिग्री के मुकाबले रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


रात का तापमान पांच डिग्री से बढ़कर 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में उथले कोहरे की वजह से परेशानी रहेगी। सुबह-शाम कोहरे की वजह से ठंड का अहसास होगा। दिन में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें