फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून घाटी में भी अब कोहरा करेगा परेशान

Thu, 19 Dec 2013 01:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून/मसूरी/विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी इलाकों के बाद अब कोहरे की धमक राजधानी तक पहुंच चुकी है. कल दिन भर हल्की धुंध छाई रही, जिससे दिन में ठंड का एहसास बढ़ गया था। पछवादून और मसूरी में कोहरा परेशानी का कारण बना रहा।
विज्ञापन


मसूरी, चकराता और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती ठंड ने बाजारों को सुनसान कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी जिसके साथ परेशानी में भी इजाफा होगा।

घाटी तक पहुंचा कोहरा
मैदानी क्षेत्रों के बाद दून घाटी और आसपास के इलाकों में कोहरे की शुरुआत हो गई है। शाम ढलते ही मसूरी में चारों ओर कोहरा छा गया।

बुधवार सुबह पछवादून में मौसम का पहला कोहरा दिखा। हालांकि, धूप खिलते ही मौसम साफ हो गया। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरना शुरू हो गया है, जिससे बागवानी पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


3 डिग्री तक पहुंचा तापमान
विकासनगर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री जबकि चकराता और ऊंचाई वाले इलाकों में तीन डिग्री दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले इलाके त्यूनी, मैंद्रथ, दारमीगाड़, सठंगधार, नागथात आदि क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ा है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी यही स्थिति रहने का अनुमान है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा रहेगा। 1600 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला गिरेगा। इस कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें