फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दून में लें 67 लाख में फोर बीएचके फ्लैट

Sun, 04 Oct 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मध्य आय वर्ग के लोगों के लिए 67 लाख में फोर बीएचके फ्लैट देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


नवरात्र से आईएसबीटी के पास बनने वाली योजना पर काम शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि ग्राहकों को पार्किंग, क्लब जैसी अन्य सुविधाओं के लिए भी अलग से पैसा नहीं देना होगा। योजना के तहत कुल 338 फ्लैट बनेंगे, जिनमें से 302 की बिक्री होगी।

36 फ्लैट पहले ही केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने बुक करवा लिए हैं। आईएसबीटी के पास करीब 1,74,515 वर्ग फीट क्षेत्रफल में योजना के तहत फ्लैट बनाए जाने हैं। प्रत्येक फ्लैट में 1400 वर्ग फीट कवर्ड एरिया होगा। बताया गया कि योजना पर नवरात्र से काम शुरू हो जाएगा। एमडीडीए ने अगले दो वर्षों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर कब्जा देने का दावा किया है।  
विज्ञापन


क्या-क्या मिलेगा
फ्लैट में तीन बेडरूम विद अटैच टॉयलेट, एक सर्वेंट रूम विद अटैच टॉयलेट, हॉल, एक सेपरेट टॉयलेट कम पाउडर रूम, किचन और दो बॉलकनी होगी। इसके अलावा मुफ्त पार्किंग, क्लब सुविधा, स्वीमिंग पूल, ग्रीन कोर्ट, हेल्थ क्लब, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, मेडिटेशन व योगा रूम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। गेट बंद कॉलोनी में सीसीटीवी की व्यवस्था भी रहेगी।

आरक्षण से होगा बंटवारा
फ्लैटों के आवंटन में आरक्षण के नियमों का पालन किया जाएगा। इसके तहत अनुसूचित जाति को 19 फीसदी, अनुसूचित जनजाति को चार फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग को 14 फीसदी, विधायक, सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को पांच फीसदी, 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके राज्य सरकार के कार्मिकों व सुरक्षा सेवा के कर्मियों को छह फीसदी और मान्यता प्राप्त राज्य के पत्रकारों को दो फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा महिलाओं को 30 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 10 फीसदी, भूतपूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को दो फीसदी और विकलांगों को तीन फीसदी हॉरिजेंटल आरक्षण दिया जाएगा।

केवल उत्तराखंड की शाखाओं में बिकेंगे फार्म
योजना के संबंध में जानकारी देने और बुकिंग को लेकर एमडीडीए अधिकारियों ने शनिवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की।

एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि योजना के फॉर्म बैंकों की केवल उत्तराखंड की शाखाओं में ही बेचे जाएंगे, ताकि प्रदेश के लोगों को अधिकतम लाभ मिले। बैठक में बैंक अधिकारियों को योजना के ब्रोशर की बिक्री, बुकिंग इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

 
नवरात्र से योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 338 फ्लैट में से 36 की पहले ही बुकिंग हो चुकी है। शेष 302 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसको लेकर जल्द आवेदन फॉर्म जारी किए जाएंगे। अगले दो वर्ष में काम पूरा कर कब्जा दे दिया जाएगा।
- पीसी दुम्का, सचिव, एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें