फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: बिजली पैदा करने वालों से वसूला जा रहा फिक्स चार्ज, उपभोक्ताओं ने आपत्ति जताई

Thu, 06 Mar 2025 02:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नियामक आयोग हर साल इसे संशोधित करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय लेता है। एक अप्रैल से जो दरें लागू होंगी, उनमें फिक्स चार्ज पर भी निर्णय शामिल होगा।
विज्ञापन
electricity - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाकर बिजली उत्पादन कर रहे उपभोक्ताओं से भी यूपीसीएल यूजर चार्ज वसूल रहा है। इस पर उपभोक्ताओं ने आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि कम से कम बिजली पैदा करने वालों से फिक्स चार्ज न वसूला जाए।

विज्ञापन


यूपीसीएल सभी उपभोक्ताओं से प्रति किलोवाट के हिसाब से फिक्स चार्ज वसूल करता है। यह शुल्क यूपीसीएल की ओर से लगाया जाता है। नियामक आयोग हर साल इसे संशोधित करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय लेता है। एक अप्रैल से जो दरें लागू होंगी, उनमें फिक्स चार्ज पर भी निर्णय शामिल होगा।

ये भी पढ़ें...PM Modi: प्रधानमंत्री के बेहद करीब है उत्तराखंड, यात्राएं गवाह, ये खास तारीखें जब देवभूमि की मिट्टी से जुड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बढ़ेगा या नहीं, लेकिन इसे लेकर पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत घरों पर प्रोजेक्ट लगाने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे खुद बिजली पैदा कर रहे हैं, तो यूपीसीएल उनसे फिक्स चार्ज क्यों ले रहा है। शुक्रवार को नियामक आयोग में हुई जनसुनवाई में भी उपभोक्ताओं ने प्रमुखता से ये मुद्दा उठाया था। अब नियामक आयोग को इस पर निर्णय लेना है।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें