फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. एसडी शर्मा समेत पांच लोग बने राज्य विधिक प्राधिकरण के सदस्य, चीफ जस्टिस ने की संस्तुति

Wed, 24 Oct 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रो. एसडी शर्मा
विज्ञापन

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व बार अध्यक्ष डीके शर्मा, समेत पांच लोगों को उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया है। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में विधि विभाग के पूर्व  विभागाध्यक्ष और विधि के क्षेत्र में में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विधि विशेषज्ञ प्रो. एसडी शर्मा को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति पर प्रदेश सरकार ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का सदस्य बनाया है। मूल रूप से चंपावत के निवासी प्रो. शर्मा इन दिनों केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।  

विज्ञापन


प्रो. शर्मा को दो साल के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। कुछ दिन पूर्व हरिहर सोशल वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें देवभूमि गौरव सम्मान प्रदान कर चुकी है।

न्याय विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार वर्मा की ओर से जारी मनोनयन पत्र में डीके शर्मा, प्रो. एसडी शर्मा के अलावा सितारगंज की सामाजिक कार्यकर्ता जया मिश्रा, हरिद्वार के अधिवक्ता राजेश रस्तोगी, देहरादून की अधिवक्ता लता राणा के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति पीसी पंत और कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने यह पुरस्कार प्रदान किया था। इससे पूर्व उन्हें राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार, भारत गौरव पुरस्कार और विवेकानंद सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

प्रो. शर्मा विधि की कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिख चुके हैं और उनके करीब 60 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। वह केंद्रीय विवि सिल्चर असम में भी प्रोफेसर रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की कई विशेषज्ञ समितियों में भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें