फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ से एम्स रेफर हुए संत गोपालदास, अचानक आधे रास्ते से वापस ले गई पुलिस

Wed, 24 Oct 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
संत गोपालदास
विज्ञापन

हरिद्वार के संत गोपालदास को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल से लेकर आई रही पुलिस पंचकुला से उन्हें लेकर पीजीआई अस्पताल वापस लौट गई। हालांकि अभी वापस लौटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बात की पुष्टि मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद ने संत गोपालदास से फोन पर हुई वार्ता के बाद की।      

विज्ञापन


मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद ने बताया कि संत गोपालदास को 18 अक्तूबर को ऋषिकेश एम्स से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां उपचार के बाद उन्हें तीन दिन पूर्व डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुध न लेने के कारण उन्हें ऋषिकेश एम्स नहीं लाया गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम चंडीगढ़ पुलिस और हरिद्वार पुलिस की टीम संत गोपालदास को पीजीआई अस्पताल से लेकर ऋषिकेश एम्स के लिए रवाना हुई, लेकिन पंचकुला पहुंचने के बाद टीम वापस पीजीआई अस्पताल लौटे गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया संत गोपालदास ने फोन पर बताया कि उन्हें बुखार और डायरिया भी हो गया है। जिस कारण वे काफी परेशान हैं। दयानंद ने आशंका जताई की संता गोपालदास को लेकर आ रही टीम के किसी के आदेश के बाद ही वापस लौटी है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि ऐसा किसके आदेश पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें