फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की सड़कों पर जल्द फर्राटा भरती नजर आएगी पांच और नई इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की सड़कों पर जल्द पांच और इलेक्ट्रिक बसें फर्राटा भरती नजर आएंगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी कई सड़कों पर इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। पांच और बसों के चलने से शहरियों को आवाजाही में काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराने वाली निजी कंपनी ने फिलहाल 31 मई तक पांच बसें मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। उधर, स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ एवं डीएम डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराने वाली कंपनी ने समय पर बसें नहीं मुहैया कराईं तो कंपनी पर कार्रवाई भी की जाएगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजधानी में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है। फिलहाल अब तक सिर्फ 10 इलेक्ट्रिक बसें ही संचालित हो रही हैं, जबकि 20 बसों की आपूर्ति होनी है। इन सभी बसों का संचालन दो साल पूर्व किया जाना था, लेकिन कंपनी के अफसरों ने यह तर्क देकर समय पर बसें मुहैया कराने से पल्ला झाड़ लिया कि कोरोना के चलते चीन से कलपुर्जे नहीं आ रहे, जिससे बसों की आपूर्ति में दिक्कत आ रही हैं।
अब कोरोना को लेकर स्थितियां ठीक हैं, तो स्मार्ट सिटी परियोजना के अफसरों ने कंपनी पर दबाव बनाया है। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक में यह मुद्दा उठा था और डीएम ने इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराने वाली निजी कंपनी के अधिकारियों की जमकर क्लास ली थी और साथ ही चेतावनी दी थी कि समय रहते इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति नहीं की गई तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में कंपनी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 31 मई तक पांच बसों की आपूर्ति कर दी जाएगी। ऐसे में इन बसों के संचालन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें