फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सचिवालय में फिर उठी फाइव डे वीक की मांग

Fri, 17 Jul 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सचिवालय संघ फाइव डे वीक की मांग फिर उठा रहा है। बृहस्पतिवार को संघ की बैठक में अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए फाइव डे वीक को फिर से लागू करने के लिए कैबिनेट से कहा जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के समाप्त किए गए पदों को फिर से जीवित किया जाए।

सभी कर्मचारियों को मिले पेंशन, भत्ता
गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मांग की है कि 10 साल की नियमित सेवा से पूर्व अगर कोई कर्मचारी सेवा निवृत्त हो जाता है तो उसे सभी प्रकार से भत्ते और पेंशन मिलनी चाहिए। पेंशन और भत्ता न मिलने की स्थिति में ऐसे कर्मचारियों को बड़ी तकलीफ उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें