फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस में शामिल हुए कई लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-अनिल शर्मा व प्रमोद सैनी समर्थकों के साथ हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत कर सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में धस्माना ने कहा, पिछले नौ वर्षों से उत्तराखंड में भाजपा सरकार के कार्यकाल से तंग प्रदेश की जनता 2027 के चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है। भाजपा ने मुख्यमंत्री तो बदले, लेकिन जनता की अपेक्षाओं खरा नहीं उतर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा, भाजपा सत्ता में आने के बाद गरीबों के खिलाफ अभियान चलाती है। समाज में मेहनत मजदूरी व श्रम करने वाले अधिकांश लोग मलिन बस्तियों में रहते हैं, आज उन्हें बेघर करने की तैयारी है। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अनिल शर्मा व आम आदमी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद सैनी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, पूनम पुंडीर,अभिषेक तिवारी, कांति बल्लभ भट्ट, धर्मपाल घागट, चंद्रपाल, हरेंद्र बेदी, योगांबर सिंह नेगी, गोपाल गड़िया, सावित्री थापा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें